Jamtara News:आदिवासी रीति रिवाज के साथ प्रतिमा स्थापित एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न होगा।

 


गांधी मैदान में बैठक करते सिद्धू कानू मुर्मू सेवा समिति के प्रतिनिधि।

ग्राम समाचार, जामताड़ा। विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष पर 9 अगस्त को गांधी मैदान समीप नवनिर्मित स्मारक स्थल पर सिद्धू कानू की प्रतिमा स्थापित एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न कराने को लेकर शनिवार को गांधी मैदान में सिद्धू कानू मुर्मू सेवा समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष आनंद टूडू ने किया। बैठक में प्रतिमा स्थापित एवं प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चल रहे तैयारी की समीक्षा की गई समीक्षा के क्रम में जो तैयारी शेष रह गई है उसे शीघ्र पूरा करने के लिए समिति सदस्यों को जिम्मेवारी दी गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आदिवासी दिवस के उपलक्ष पर आयोजित प्रतिमा स्थापित एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को अलग-अलग तीन सत्रों में बांटा जाए।

पहला सत्र सुबह सात वाजे से सुबह 11.55 तक सिदो कान्हु मुर्मू प्रतीमा छाटीयार काराम। सिदो कान्हु मुर्मू  के वंशज मान मंडल मुर्म के अगुवाई में धर्म गुरु लश्कर सोरेन,काराम गुरु सितानात हांसदा एवं उनके टोली।नायके बाबा दिनेश मुर्मू,नारेनद्र मुर्मू, विष्णू मुर्मू, रामकिशोर मुर्मू,परेश मुर्मू एवं पांच नायके गोगो,10 कुवांरी कन्या,11 बालक द्वारा सम्पन्न होगा।

दूसरी सत्र दोपहर 12 बजे से मुख्य अतिथि  झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो, विशिष्ट अतिथि  दुमका विधायक वसन्त सोरेन,विधायक बोरियो लोबिन हेंब्रम, जामताड़ा विधायक डां इरफान अंसारी  एवं जामताड़ा के प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति में प्रतिमा अनावरण, लोकार्पण होगा। दोपहर 12 बजे से 2:00 बजे तक माननीय का उदघोष होगा। खिचड़ी प्रसाद के बाद तीसरा सत्र  

 दोपहर 2 वाजे से विश्व आदिवासी दिवस समारोह होगा जिसमें मुख्य रूप से नन्दलाल सोरेन, श्यामलाल हेमरम, मनोरथ मरांडी, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक शुशील मरांडी, सुनील कुमार बास्की,राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक प्रो आनन्द राज खालको, चुनूलाल सोरेन अमिता टुडू आदि आपना उदगार व्यक्त करेंगे। इसके बाद आदिवासी कालाकार आपना काला प्रर्दशन करेंगे। शाम 5:00 बजे समारोह का समापन होगा।

Share on Google Plus

Editor - कौशल औझा, जामताड़ा (झारखंड)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें