Jamtara News:जामताड़ा पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से जिले के करमाटांड़ के बरादहा गांव में छापेमारी

 ग्राम समाचार, जामताड़ा। गुप्त सूचना के आधार पर लातेहार एवं जामताड़ा पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बरादहा गांव में छापेमारी कर गिरफ्तार दोनों  साइबर आरोपितों को लातेहार पुलिस शुक्रवार को अपने साथ ले गई। बताया जाता है कि

 लातेहार के एक व्यक्ति के बैंक खाते से फर्जी बैंक अधिकारी बनकर राशि उड़ाने संबंधित मामले में संलिप्त साइबर आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर बुधवार शाम को जामताड़ा में लातेहार पुलिस टीम ने दस्तक दी। गुरुवार को सुबह करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बरादहा गांव में छापेमारी कर जावेद एवं ख्वाजा को लातेहार पुलिस ने दबोचा। शुक्रवार पूरे दिन जामताड़ा टाउन थाना में दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की गई शुक्रवार रात गिरफ्तार युवक के निशानदेही पर कई ठिकाने में छापेमारी की गई लेकिन कहीं आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई शुक्रवार सुबह लातेहार पुलिस उक्त दोनों गिरफ्तार आरोपित लेकर लातेहार चले गए। लातेहार पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के द्वारा सत्यापन किए गए आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर गिरिडीह जिले के गांधी थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया जाएगा।

Share on Google Plus

Editor - कौशल औझा, जामताड़ा (झारखंड)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें