जिला मुख्यालय शहर के वीर कुंवर सिंह चौक पर धरना प्रदर्शन करते चतुर्थवर्गीय कर्मचारी।
ग्राम समाचार, जामताड़ा। प्रोन्नति समेत 13 सूत्री मांग के समर्थन में शुक्रवार को झारखंड राज्य चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ जिला कमेटी ने जिला मुख्यालय शहर स्थित वीर कुंवर सिंह चौक पर धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष विमल कुमार मंडल ने किया। जबकि संचालन जिला सचिव विजय दास ने की। मौके पर चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों ने अपनी 13 सूत्री मांग के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। कहां मांग के समर्थन में प्रखंड से लेकर राज्य स्तर तक प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा की पिछले वर्ष 2001 में झारखंड राज्य अस्तित्व में आया है उसी समय से चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की पदोन्नति गतिविधि पर विराम लगा है। प्रोन्नति का लाभ 20 वर्षों से नहीं मिलने की विषम परिस्थिति में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी हतोत्साहित है। चतुर्थवर्गीय कर्मचारी में शैक्षणिक योग्यता एवं कार्य की दक्षता का अभाव नहीं है इसके बावजूद भी झारखंड प्रदेश में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी को प्रोन्नति नहीं मिल रहा है। संगठन सरकार एवं शासन से मांग करता है कि पिछले 20 वर्षों से बाधित प्रोन्नति व्यवस्था को सुचारू बनाते हुए चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को लाभान्वित करने का काम करें। मौके पर संगठन के जिला कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार, गोपाल पुजहर, संदीप मरांडी, नीतू कुमारी, पिंकी मरांडी, रैना केरकेटा आदि चतुर्थवर्गीय कर्मचारी शामिल थे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें