ग्राम समाचार, जामताड़ा।जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी गरीबों के मसीहा कहे जाते हैं। साथ ही साथ कार्यकर्ता के सुख दुख में भी हमेशा खड़े रहते हैं। कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित के लिए विधायक डॉ अंसारी कभी बाइक तो कभी चार पहिया वाहन भी गिफ्ट करते हैं। आज भी बेहतर कार्य करने वाले दो कार्यकर्ता रुपेश यादव एवं राजू दत्ता को चार पहिया वाहन पुरष्कार प्रदान किया।
विधायक की इस प्रकार की कार्यशैली से कार्यकर्ताओं में जोश देखा जाता है। हर वर्ष विधायक डॉ अंसारी बेहतर कार्य करने वाले युवा कार्यकर्ताओं को पुरष्कृत करते हैं। साथ ही कभी बच्चों को भी स्कूटी प्रदान उनके होंशला को बढ़ाते हैं।
बता दें कि राजू दत्ता एवं रूपेश यादव दो साल पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे। इससे पूर्व वे भाजपा में शामिल हुए थे। कांग्रेस में आने के बाद काफी मेहनत कर संगठन को मजबूत किया। इसलिए विधायक जी ने दोनो को सम्मानित कर उनके होंशला को बढ़ाया।
विधायक जी ने कहा कि हमारे सभी कार्यकर्ता जो दिन-रात पार्टी के लिए काम करते हैं, निश्चित तौर पर उन्हें आगे लाने का काम करते हैं। उन्हें खुशी हो रही है कि यह लोग अपनी मेहनत से आज यहां तक पहुंचे है। इस उपलब्धि लिए भी उन्होंने दोनों कार्यकर्ता को बधाई दिया। विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि निश्चित तौर पर वह राजनीति में सेवा करने के लिए और युवाओं को आगे लाने के लिए आए हैं।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें