Jamtara News:बालू घाट निरीक्षण

 ग्राम समाचार, जामताड़ा। जामताड़ा : गुप्त सूचना के आधार पर जिला खनन पदाधिकारी राजाराम प्रसाद ने पुलिस बल की मौजूदगी में गुरुवार को अजय नदी स्थित बाघ धारा बालू घाट एवं आसपास क्षेत्रों का निरीक्षण किया। जिला खनन पदाधिकारी के वाहन बाघ धारा बालू घाट पहुंचने से पूर्व ही अवैध रूप से बालू लगा रहे ट्रैक्टर चालकों को सूचना मिल गई और छापेमारी से पूर्व ट्रैक्टर लेकर चालक भागने में सफल रहा। जिला खनन पदाधिकारी ने बताया की कीचड़ युक्त मार्ग में वाहन से नहीं बल्कि पैदल चलकर बालू घाट पहुंचना पड़ा इससे पूर्व ट्रैक्टर चालकों को छापेमारी की भनक लग गई और बालू घाट में बालू लदा रहे ट्रैक्टर को लेकर भागने में चालक सफल रहे। बालू घाट निरीक्षण के उपरांत जिला खनन पदाधिकारी समीप स्थित गांव पहुंचे गांव में ग्रामीणों से अपील किया कि अवैध बालू परिवहन एवं उत्खनन कार्य को रोकने में सहयोग करें। ग्रामीणों के सहयोग से ही बालू उत्खनन एवं परिवहन पर लग सकता है।

Share on Google Plus

Editor - कौशल औझा, जामताड़ा (झारखंड)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें