Jamtara News:खिलाड़ियों की सफलता पर खेल संगठनों ने जश्न मनाया

 


ग्राम समाचार जामताड़ा। रविवार को वीर कुंवर सिंह चौक मे हॉकी, कुश्ती संघ एवं ओलंपिक संघ के संयुक्त प्रयास से विजय उत्सव मनाया गया। जिला कुश्ती संघ के महासचिव  सह हॉकी जामताड़ा के सीईओ दीपक दुबे ने बताया कि अब तक का ओलंपिक में भारत के खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर  सात पदक जीत कर नए कीर्तिमान स्थापित किया है। एथलेटिक्स ट्रैक इवेंट भाला फेंक में स्वर्ण पदक नीरज चोपड़ा, कुश्ती में रजत पदक रवि दहिया , वेटलिफ्टिंग में रजत पदक मीराबाई चानू ,  कुश्ती में कांस्य पदक बजरंग पुनिया , बॉक्सिंग में कांस्य पदक लवलिना वर्गेनो , बैडमिंटन में कांस्य पदक पीवी सिंधु, 40 वर्ष के बाद हॉकी में टीम इंडिया को पुरुष वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त हुए और अब तक के इतिहास में महिला हॉकी टीम इंडिया  प्रथम बार सेमीफाइनल तक पहुंचे और ओलंपिक  में चौथा स्थान प्राप्त किए। इस खुशी में रविवार को जिला मुख्यालय में हॉकी, कुश्ती संघ एवं  ओलंपिक संघ  के अलावे अन्य खेल संघों के पदाधिकारीयों के साथ खिलाड़ियों ने आज देश के राष्ट्र ध्वज तिरंगा को लहराते हुए एक दूसरे को अबीर - गुलाल और लड्डू -  मिठाईयां बांटते हुए टोक्यो ओलंपिक 2020 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के सफलता  एवं भारत देश के लिए ओलंपिक दल में सभी खेल  के  बेहतर प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों  को अभिवादन किए और एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।कार्यक्रम में जिला ओलंपिक संघ के  वरीय उपाध्यक्ष डीडी भंडारी ने कहा कि हमारे भारतीय ओलंपिक दल 2016 में रियो ओलंपिक में 67 वां स्थान में था और आगे बढ़ते हुए इस बार हमारे भारतीय टीम टोक्यो ओलंपिक में  47 वां स्थान पर पहुंचा और हमें बेहद खुशी हो रही है कि हमारे हॉकी के पुरुष टीम चार दशक बाद पदक प्राप्त किया और साथ ही हमारे महिला हॉकी टीम प्रथम बार इतिहास रचा और सेमीफाइनल में पहुंचे इसमें सबसे बड़ी खुशी है कि हमारे झारखंड के दो बेटी सलीमा टेटे और निक्की प्रधान भी देश को प्रतिनिधित्व कर रहे थे।  सलीमा  के खेल को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र दामोदरदास मोदी ने भी तारीफ किए । यही हमारे देश की सबसे बड़ी उपलब्धि है।  हमारे देश खेल के क्षेत्र में निरंतर पदक तालिका में  आगे बढ़ रहे हैं जैसा कि 13 वर्ष के बाद कल नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए यह हम सभी देशवासी की सबसे बड़ी खुशी है और हम सभी अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि आने वाले समय में भारत की झोली में दर्जनों स्वर्ण पदक प्राप्त हो गा यही विश्वास के साथ हम खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। मौके पर  जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष प्रदीप भैया, हॉकी जिला सचिव नितेश सेन, अनुप राय, अरुप मित्र, संजय परशुरामका, चंडी चरण दे, दीनबंधु सिंह ,भूपेश गुप्ता, सुनील सिंह , अजय पांडे, नंदन सिंह, सूरज कु .पासवान ,कणन राउत, सप्तऋषि दुबे, अमित मंडल , आकाश साह, सोनू मलिक , उत्तम पांडे के अलावे दर्जनों खिलाड़ी कार्यक्रम में  उपस्थित थे।

           जामताड़ा से ब्यूरो अरविंद ओझा की रिपोर्ट



Share on Google Plus

Editor - कौशल औझा, जामताड़ा (झारखंड)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें