ग्राम समाचार, जामताड़ा। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने शनिवार को रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। मौके पर मुख्यमंत्री ने डॉक्टर अंसारी को आश्वासन दिया कि 10 दिनों के भीतर जामताड़ा में नवनिर्मित दोनों क्रमशः बोदमा और जामताड़ा फ्लाईओवर का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भव्य समारोह में उद्घाटन करेंगे। झारखंड में भाजपा ने रची गई साज़िश के बावजूद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष और डॉक्टर इरफान अंसारी के बीच दोस्ती और मजबूत हुई है। कहा डॉक्टर इरफान अंसारी के प्रयास का परिणाम है कि जामताड़ा को तीन फ्लाईओवर का तोहफा मिला है। जिसका पूरा श्रेय दिशोम गुरु शिबू सोरेन और गोड्डा पूर्व सांसद फुरकान अंसारी को देते हैं।
विधायक ने कहा जामताड़ा वासियों के लिए यह फ्लाईओवर जीवनदान साबित होगा और फ्लाईओवर बनने से लोग राहत की सांस लेंगे। विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि चुनाव जीतने से पहले ही मैंने वादा किया था कि जामताड़ा वासियों को सड़क जाम से निजात दिलाऊंगा और उन्हें, हो रही परेशानियों जल्द राहत मिलेगी। मेरा वह सपना आज पूरा हुआ। जल्द मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आएंगे और भव्य कार्यक्रम के तहत फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे। बता दें कि तीनों फ्लाईओवर जंक्शन पूर्व सांसद दिशिं गुरु शिबू सोरेन, सांसद फुरकान अंसारी ने कराया था। इस संबंध में जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने उन्हें आमंत्रित किया। कहा कि मुख्यमंत्री का समय मिल गया है। 10 दिनों के अंदर वह आएंगे और दोनों फ्लाईओवर का उद्घाटन किया जाएगा। विधायक ने कहा कि मेरी काम ही प्राथमिकता है और उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। आदरणीय मुख्यमंत्री राज्य हित में अच्छा काम कर रहे हैं और आज भगवान राम और हनुमान की मिलन हुआ है। भाजपा की साज़िश हर स्तर पर नाकाम हुई है।

IT Security Audit Services = Employee Productivity + Maximize Network Uptime + Potential Risks
जवाब देंहटाएंhttps://inknowtech.com/it-audit-services/