ग्राम समाचार,बौंसी,बांका।
बौंसी बाजार में शनिवार को राजद के पूर्व विधायक भोला प्रसाद यादव के पुत्र पप्पू यादव को गोली मारकर जख्मी कर देने के मामले में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर सैकड़ों आक्रोशित समर्थकों ने प्रदर्शन करते हुए बौंसी थाना का घेराव किया। इस दौरान डेम रोड, गांधी चौक होते हुए सैकड़ों समर्थक थाना पहुंचे जहां पर नारेबाजी की। मामले में दो नामजद निर्मल यादव एवं उनके पुत्र
जयप्रकाश यादव की गिरफ्तारी की मांग की गई। थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह ने बताया कि, गोली कांड में शामिल 4 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें 2 लोगों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया गया है। जबकि दो अन्य नामजद की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मालूम हो कि, 1 अगस्त को पप्पू यादव को मडुआवरन रोड पर गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था। इसके बाद उनको रांची में भर्ती कराकर उनके शरीर से गोली निकाली गई थी।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें