Godda News: 23 एवं 24 अगस्त को फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम चलाया जाएगा



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त गोड्डा भोर सिंह यादव की अध्यक्षता में मास ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन 2021 का जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में स्वास्थ विभाग के अधिकारियों के द्वारा फाइलेरिया से संबंधित जानकारी प्रदान करते हुए बताया गया कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है जिनके वजह से प्रभावित अंगों जैसे हाथ, पांव के फूलने की समस्याएं उत्पन्न होती है। जिले में फाइलेरिया कार्यक्रम दिनांक 23.08.2021 एवं 24.08.2021 को दो दिन बूथ पर (आँगनवाड़ी केंद्र/पोलियो बूथ) और दिनांक 25.08.2021 से 27.08.2021 तक घर-घर जाकर दवा वितरक कार्यकर्ता द्वारा डीईसी एवं एल्बेंडाजोल की गोली सभी लक्षित व्यक्तियों को सामने में खिलाई जाएगी। यह दवा खाली पेट नहीं खाना है तथा गर्भवती महिला, दो वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गम्भीर रूप से बीमार व्यक्ति को नहीं खाना है।कार्यक्रम में डब्ल्यूएचओ के अधिकारियों के द्वारा प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किए गए एवं उपस्थित पदाधिकारियों को फाइलेरिया के लक्षण, दवा खिलाने की विधि, मांस ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के कार्यक्रम की रूपरेखा, दवा के प्रतिकूल प्रभाव, दवा का प्रतिकूल प्रभाव प्रबंधन हेतु त्वरित कार्यबल का गठन, फाइलेरिया ग्रसित व्यक्तियों के लिए जानकारी एवं फाइलेरिया ग्रसित व्यक्ति को खिलाई जाने वाली दवाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। उपायुक्त के द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को प्रचार प्रसार के माध्यम से जिले में मलेरिया ग्रसित व्यक्तियों के लिए समुचित जानकारी उपलब्ध कराने, बैनर पोस्टर लगाने, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता लाने के लिए निर्देशित किया गया|मौके पर उप विकास आयुक्त चंदन कुमार, अपर समाहर्ता जुल्फिकार अली, प्रभारी सिविल सर्जन रामप्रसाद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अभय कुमार, विभिन्न प्रखंडों के MOIC सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी मौजूद थे।

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें