Godda News: आत्मनिर्भर नारी शक्ति से संवाद कार्यक्रम आज



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को वीडियो संवाद के माध्यम से आत्मनिर्भर नारीशक्ति से संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के साथ संवाद करेंगे। वह ग्रामीण स्वयं सहायता समूह की सशक्त महिलाओं के साथ बातचीत करेंगे। जिन्होंने इस परियोजना से जुड़कर अपने आजीविका में वृद्धि एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की सफलता की कहानी व खेती की आजीविका पर एक पुस्तिका भी जारी करेंगे। इसके अलावा वे पीएमएफएमई (पीएम फॉर्मलाइजेशन ऑफ माइक्रो फूड प्रोसेसिंग एंटरप्राइसेज) के तहत आने वाले स्वयं सहायता समूहों को आरंभिक धनराशि जारी करेंगे। यह खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की योजना है। इसी तरह मिशन के तहत आने वाले एफपीओ ( किसान उत्पादक संगठनों) को धनराशि प्रदान करेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर12:30 बजे से दिनांक 12 अगस्त 2021 को दूरदर्शन और https://pmindiawebcast.nic.in/ पर सीधा प्रसारण किया जाएगा| गोड्डा जिले के जेएसएलपीएस प्रमोटेड स्वयं सहायता समूह की महिलाएं इस कार्यक्रम को सुनेंगी। इस कार्यक्रम में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी हेतु विभिन्न स्तरों जैसे प्रखंड कार्यालय, पंचायत भवन, ग्राम संगठन कार्यालय,सीएलएफ कार्यालय, समूह बैठक स्थल में आयोजित की जा रही है। जहां वे टीवी, स्मार्ट फोन, टेबलेट, लैपटॉप के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री को सुनेंगे। इसकी जानकारी  जेएसएलपीएस के डीपीएम राहुल रंजन ने दी।

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें