ग्राम समाचार,चांदन,बॉंका। प्रखण्ड के अन्तर्गत बिरनिया पंचायत के शेखपुरा गांव में रोहित पंजियारा के घर के पास सड़क पर काफी गहरा गढ्ढा होने के कारण पिंटू मांझी के परिवार का एक बच्चा रोहित पंजियारा के जमीन होकर पार हो रहा था।उसी बात को लेकर दोनों पक्षो में कहा सुनी शुरू होने लगी।बात विवाद बढ़ते बढ़ते मारपीट तक पहुंच गया। जहां दोनों तरफ से लाठी,डंडा,कुल्हाड़ी चलना शुरू हो गया। जिसमें एक पक्ष से पिंटू मांझी,रविंद्र मांझी,नेहा देवी और कौशल्या देवी औऱ राजीव कुमार
सात बर्ष का एक बच्चा भी जख्मी हो गया। जबकि दूसरी ओर से रोहित पंजियारा औऱ अमित पंजियारा को भी चोट आयी है।सभी जख्मी को ग्रामीणों औऱ परिवार के लोगों द्वारा चांदन अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक भोलानाथ गोराई के द्वारा सभी घायलों को उपचार कराया गया। जिसमें गम्भीर रूप से जख्मी कौशल्या देवी,पिंटू मांझी रविंद्र मांझी को बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया की आवेदन आने पर उचित कार्यवाही की जाऐगी।
उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें