Chandan News: पूजा कर आ रहे वाहन असंतुलित होकर मारी पलटी बाल बाल बचे सवारी

 ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन थाना के महज कुछ ही दूरी पर एक स्कॉर्पियो वाहन पलटी मारने का मामला प्रकाश में आया! जानकारी सूत्रों के अनुसार BR08P 3752 स्कॉर्पियो वाहन में बैठे सवारी सोमवार देर रात को देवघर बाबा मंदिर से पूजा कर वापस लौट रहे थे वापस लौटने के क्रम में चालक का संतुलन बिगड़ जाने से स्कॉर्पियो वाहन देवघर चांदन मुख्य सड़क स्थित चांदन थाना के महज कुछ ही दूरी पर पलटी मार दी।



 हालांकि वाहन में बैठे लोगों में किसी की जान माल की क्षति होने की सूचना नहीं है। पलटी मारने के बाद वाहन को सड़क पर छोड़ सभी लोग फरार हो गए। जिसे लेकर मंगलवार सुबह 6:00 बजे के करीब वाहन मालिक मुंगेर निवासी घटनास्थल पर पहुंचकर राहगीरों की मदद से वाहन को सुरक्षित खड़ा कर वाहन लेकर निकल गए। इस घटना के संबंध में चांदन थाना पुलिस को कोई जानकारी प्राप्त नहीं है।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता, चांदन।

Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें