Chandan News: टीकाकरण महाअभियान में लचर व्यवस्था से उत्पन्न अफरा तफरी, ऑफलाइन कर लक्ष्य से ज्यादा पड़ा टीका

 ग्राम समाचार, चांदन, बांका। उप विकास आयुक्त बांका के निर्देश पर 31 अगस्त 2021 मंगलवार को विशेष अभियान चलाकर मेगा शिविर आयोजित की गई थी। जिसमें चांदन प्रखंड क्षेत्र 17 पंचायतों में 28 स्थानों पर मेगा केम्प लगाया गया था। जिसके लिए कुल 4500 लोगों का टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। जिसकी तैयारी के साथ ही साथ लोगों एक दिन पहले ही मिडिया के माध्यम से जानकारी दे दी गई थी।



 जिसे देखते हुए टीका लेने वाले लाभुकों का सभी कैंपों पर सुबह 7:00 बजे से ही हुजूम उमड़ पड़ा। विदित हो कि जो लोग कुछ महीनों पहले टीकाकरण करण कराने को लेकर लेने प्रखंड के प्रशासनिक अधिकारी के साथ स्वास्थ्य कर्मी के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया जो आज भी जारी है। साथ ही साथ जिला अधिकारी के निर्देश पर मेगा शिविर आयोजित कर वैक्सीनेशन कराया गया,उस वक्त लोग अफवाहों के शिकार होकर वैक्सीनेशन कराने से कतरा रहे थे, वही लोग आज के समय में वैक्सीनेशन के लिए मारामारी कर रहे हैं। आज के आयोजित शिविर में वैक्सीन कम प्राप्त होने के कारण सैकड़ों लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ा। कहीं-कहीं वैक्सीनेशन अस्थल पर झड़प उत्पन्न हो गई। कारण लोग एकाएक मतदान की तरह उम्र पड़ी 



जहां सुरक्षा के कमी के कारण लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आज के वैक्सीनेशन शिविर में देखा गया कि स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त व्यवस्था नहीं है जैसे तैसे लोग वैक्सीनेशन कराने को मजबूर हो गए। अब देखना है कि ऑफलाइन फॉर्म जमा कर लोग वैक्सीनेशन तो करा लिया अब मैसेज आती है कि नहीं बाद में पता चलेगा। क्योंकि कुछ लोगों ने बताया कि विगत दिनों पहले ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पर टीका लगवा लिया लेकिन मैसेज प्राप्त आज तक नहीं हो सकी है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि 28 जगह पर शिविर लगाया गया है डाटा ऑपरेटर के कारण जो भी समस्या उत्पन्न हुई है उसे अतिशीघ्र समाधान किया जाएगा। आज के वैक्सीनेशन की प्राप्त जानकारी में अफरातफरी के बीच बगैर सुरक्षाकर्मी में चांदन के पुरानी अस्पताल में 600 लोगों का टीका पड़ा वही हेल्थ सेंटर भैरोगंज में 300 कुसुम जोरी हाई स्कूल में 174,टहकवानी 160 गौरीपुर 160 यानी 17 पंचायतों में 28 शिविर पर कुल मिलाकर 4600 लोगों का टीका पड़ा। जहां जोनल पदाधिकारी के रूप में चांदन वीडियो राकेश कुमार सीओ प्रशांत शांडिल्य ने सभी सेंटरों पर घूम घूम कर निगरानी करते देखा गया। सेक्टर पदाधिकारी के रूप में बीसीयू राजीव रंजन कल्याण पदाधिकारी भोला दास बी पीआरओ हरि मोहन कुमार सीडीपीओ वंदना दास, जीविका संकुल के वरुण कुमार इत्यादि के साथ आशा एएनएम आंगनवाड़ी सेविका इत्यादि मौजूद थे।


उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता, चांदन।

Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें