Bounsi News: दही स्नान को लेकर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, किया गया भक्ति जागरण का आयोजन

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

सुप्रसिद्ध मधुसूदन मंदिर में जन्माष्टमी की बीती रात भगवान के जन्म के बाद मंगलवार को भगवान मधुसूदन को दहि का स्नान कराने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों की संख्या में सुबह भक्त मंदिर पहुंचे। सरकारी पंचामृत स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने भी भगवान को पंचामृत स्नान कराया। उसके बाद मंदिर प्रांगण में दही कादो उत्सव मनाया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान मधुसूदन को दही 


स्नान कराया। इस दौरान बांका जिले के अलावा झारखंड से कई श्रद्धालु पहुंचे। मधुसूदन मंदिर में युवाओं द्वारा विधि व्यवस्था बनाए रखने में काफी योगदान किया गया। मौके पर गौरव झा, निर्मल झा, नंदन झा,आशीष झा, प्रभाकर झा, गोल्डन झा, डब्लू झा, रोशन झा मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस दौरान पूरे मंदिर परिसर में भक्ति में माहौल बना रहा है। वहीं दूसरी ओर जन्माष्टमी को लेकर मंगलवार रात भगवान मधुसूदन 

मंदिर के प्रांगण में भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। जागरण कार्यक्रम में झारखंड के साहिबगंज एवं गोड्डा के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान कई भक्ति गीत के गायन का भक्तों ने लुफ्त उठाया। इस दौरान आसपास के सैकड़ों श्रद्धालु जागरण कार्यक्रम में शामिल हुए तथा जागरण का आनंद लिया। गोपाल गोपी एवं कोमल रानी के गाए गीतों ने पंडाल में मौजूद भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं जागरण कार्यक्रम में निखिल झा एवं चेतन कुमार सहित अन्य कलाकारों ने अपनी अपनी प्रस्तुति दी। जागरण भक्ति कार्यक्रम में सैकड़ों स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें