Chandan News: सद्भावना दिवस पर चांदन पुलिस ने लिया सद्भावना शपथ

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। थाना परिसर में शुक्रवार को सद्भावना दिवस के मौके पर चांदन थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार ने थाना में प्रतिनियुक्त पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को सद्भावना शपथ दिलाई। इस मौके पर पुलिसकर्मियों ने संप्रदाय ,क्षेत्र, धर्म ,भाषा के भेदभाव के बिना भावनात्मक एकता और सद्भाव के लिए कार्य करने की शपथ ली। साथ 

ही किसी भी मतभेद को हिंसा के सहारा लिए बिना बातचीत और संवैधानिक माध्यम से सुलझाने की भी शपथ ली। इस मौके पर चांदन थाना के सी ओ नि मुखराम सिंह ,एएसआई संजय कुमार  ,एएसआई सतिश कुमार पानियारा ,बिहार पुलिस के जवान  सहित होमगार्ड के जवान मौजुद रहे।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें