Chandan News: मुस्लिम समुदाय के महापर्व मुहर्रम हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए क्या संपन्न

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलेही वसल्लम के नवासे हजरत इमाम हसन- हुसैन सहीत करबला के शहीदों की याद में मातमी पर्व मुहर्रम  शुक्रवार को मनाया गया। चांदन प्रखंड के कई जगहों एवं गांव में कोरोना के मद्देनजर रखते हुए  पर्व मुहर्रम सादगी के साथ मनाया गया। वहीं इस पर्व के दौरान थाने में शांति समिति की बैठक की गई।और शांति समिति में दिए गए प्रस्ताव में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पालन करते हुए अखाड़े ,जूलश, खेल का आयोजन नहीं करने पर पुरजोर मुस्लिम समुदाय ने अनुपालन करते हुए ध्यान दिया तथा सामाजिक दूरियां का भी पालन किया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने 


इमामबाड़े को बहुत ही आकर्षित ढंग के साथ सुसज्जित तरीके से सजाकर गांव के साफ सफाई का ध्यान रखकर घरों में फातहे खानी, कुरान खानी का एहतमाम किया। वहीं दरगाह के पास  इस्लामी झंडे को लगा कर अमन शांति सौहार्द पूर्ण तरीके से धार्मिक नियमों का पालन कर पर्व को सादगी सौहार्द के साथ मनाया। इस दौरान चांदन थाना अध्यक्ष रवि शंकर कुमार पुलिस बल के साथ अंचलाधिकारी प्रशांत कुमार शांडिल्य  चांदन प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार चांदन, पूर्व पंचायत समिति बैजनाथ यादव मुस्लिम गांव का भ्रमण कर शांति पूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील किया। पर्व को शांति प्रिय देखते हुए मुस्लिम समुदाय को पर्व की बधाई दिया। इस दौरान गांव के लोग मातमी झरनी गाकर पर्व की शुरुआत के बाद परंपरागत धार्मिक रस्मों के अनुसार मोहर्रम को समापन किया गया।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें