ग्राम समाचार,बौंसी,बांका।
केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने शुक्रवार को बौंसी प्रखंड क्षेत्र के सिंगेश्वरी गांव पहुंचकर बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज कुशवाहा के पिता पूर्व अमरपुर विधायक स्वर्गीय जनार्दन माझी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज के साथ कई राजनेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने पूर्व विधायक के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
जिसके बाद उन्होंने ग्रामीण कार्य मंत्री के साथ कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने जदयू के पूर्व अमरपुर विधायक के कार्यकाल की सराहना की। जबकि वर्तमान में अमरपुर विधायक सह ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज कुशवाहा के उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं पत्रकार से बात करते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि, बिहार का चौमुखी विकास किया जाएगा। जिसमें बांका का भी विकास शामिल है। इस दौरान बांका सांसद गिरधारी यादव, बेलहर विधायक मनोज यादव सहित कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें