Bounsi News: ऑटो पलटने से दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

बौंसी थाना क्षेत्र के मनियारपुर समीप शनिवार को ऑटो पलटने से दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्णिया जिला के डुमरिया गांव निवासी संतोष शर्मा एवं शिबोनी कुमार रजौन के विजय हाट स्थित गजनडा गांव आए थे। दोनों ऑटो से चांदन डैम जा रहे थे। इसी क्रम में मनियारपुर के समीप 


अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गई। जिसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां पर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर पंकज कुमार ने दोनों जख्मी युवक का प्राथमिक उपचार किया और बेहतर उपचार के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। वही बताया गया कि संतोष कुमार का पैर फ्रैक्चर हो गया है।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें