Bounsi News: उत्पाद विभाग की टीम ने कार से 148 बोतल विदेशी शराब किया जप्त तस्कर गिरफ्तार

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

उत्पाद विभाग की टीम ने बौंसी बाजार से कार में रखे हुए 148 बोतल विदेशी शराब को जप्त करते हुए तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को बौंसी बाजार में एक वैगनआर कार से 148 बोतल विदेशी शराब जप्त किया। साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। वही बताया गया कि कार की डिक्की और बीच वाली सीट के 


नीचे झोला में शराब रखी थी। कार चालक सहित तस्कर झारखंड मरीडी निवासी मिंटू कुमार मंडल को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि, मुख्य सरगना पोड़ैयाहाट का विकास कुमार है। उसे भी अभियुक्त बनाया गया है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि 148 बोतल में कुल 56.5 लीटर विदेशी शराब को जप्त किया गया है। मालूम हो कि लगातार शराब तस्करी की सूचना पर बौंसी पुलिस एवं एवं उत्पाद विभाग लगातार छापेमारी कर रही है। जिसमें सफलता भी मिल रही है।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें