Bounsi News: पंचायत चुनाव को लेकर लाइसेंसधारी शस्त्रों के साथ लाइसेंस का सत्यापन कार्य जोर शोर से आरंभ

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

पंचायत चुनाव तिथि की अधिघोषणा के साथ प्रशासनिक तैयारियां जोर-शोर से आरंभ हो गई है। त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव सन्निकट को लेकर प्रखंड के बौंसी और बंधुवाकुराबा थाना में इन दो दिनों के दौरान तकरीबन डेढ़ दर्जन लाइसेंसी बंदूकधारियों ने अपने शस्त्रों व अनुज्ञप्ति का सत्यापन कराया है। सीओ विजय कुमार गुप्ता की उपस्थिति में बंदूक के लाइसेंस आदि का सत्यापन किया गया। स्थानीय थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह ने कहा सभी बंदूक आदि के लाइसेंसधारी को 

अपने-अपने लाइसेंसी आग्नेयास्त्र का अविलंब सत्यापन करा लें इसके लिए टेलीफोनिक सूचना दी गई है। यहां प्रखंड मुख्यालय थाना में अब तक आधे दर्जन लोगों के बंदूक राइफल, कारतूस आदि का सत्यापन हुआ है। वहीं बंधुवा कुराबा थाना में 10 लोगों का लाइसेंसी बंदूक सत्यापन हुआ है। इस आशय की जानकारी बंधुआकुरावा थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने दी। जबकि बौंसी प्रखंड क्षेत्र के दोनो थाने में एक सौ से अधिक लाइसेंसी बंदूक धारियों की संख्या है। कई लोगों ने अपने शस्त्रों का लाइसेंस अंतर्जिला के लिए भी स्थानांतरण कराए हैं। लाइसेंसी शस्त्रों में अधिकांश डीबीएल दो नाली बंदूक, राइफल और पिस्टल के लाइसेंसधारी हैं। राइफल बंदूक और पिस्टल के कई लाइसेंस धारियों की मृत्यु हो चुकी है। जिनके शस्त्रों को जमा कराने की प्रक्रिया जारी बताया गया है।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें