ग्राम समाचार,बौंसी,बांका।
बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र स्थित धर्मपुर गांव से 28 वर्षीय महिला पिछले 3 सप्ताह से लापता है। जिसका अभी तक सुराग नहीं मिल पाया है। वहीं महिला देवकी देवी के पति सिकंदर पासवान ने बंधवा कुरावर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पत्नी की सकुशल बरामदगी को लेकर पुलिस से लगातार गुहार लगाई जा रही है।
वहीं पति ने आवेदन में बताया है कि, पत्नी 4 अगस्त को बिना कुछ बताए घर से चली गई थी। कई जगह पर ढूंढने के बाद जब पत्नी नहीं मिली तो, 13 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कराई गई। वहीं गुरुवार को भी पूछताछ के दौरान पुलिस ने बताया कि, अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इसके बाद थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि, गुमशुदगी मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। जल्द ही महिला को बरामद किया जाएगा।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें