ग्राम समाचार,बौंसी,बांका।
बौंसी मुख्य बाजार के दुमका रोड के एक दुकान से ढाई सौ ग्राम गांजा बरामद करने के बाद शनिवार को पुलिस ने आरोपी गुड़िया मोर निवासी नरेश कुमार के पुत्र राजेश कुमार भगत को कोरोना जांच के बाद जेल भेज दिया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष
राजकिशोर सिंह ने बताया कि, उक्त दुकानदार गैस दुकान के आड़ में गांजे की अवैध बिक्री करता था।.आरोपी पूर्व में भी गांजा बेचने के जुर्म में जेल जा चुका है। आरोपी का कोरोना जांच करवाते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपी ने खुद भी कबूला कि, वह एक बार पूर्व में भी गांजा बेचने के आरोप में जेल जा चुका है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें