ग्राम समाचार,बौंसी,बांका।
थाना क्षेत्र स्थित बेना गांव से एक 10 वर्षीय बच्चे के लापता हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। रविवार को लापता बच्चे की मां फूलों देवी बौंसी थाना पहुंच कर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। जहां उन्होंने बताया कि, उनका 10 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार
शनिवार को 1:00 बजे दिन में कुछ बच्चों के साथ खेलने के लिए निकला था। इसी बीच वह बौंसी बाजार की ओर चला गया। काफी खोजबीन करने के बाद बच्चे का जब पता नहीं चला तो, पुलिस से मदद की गुहार लगाने बौंसी थाना पहुंची। बच्चे की मां ने बताया कि, उनके पति यूपी में मजदूरी का काम करते हैं। जिन्हें सूचना दी गई है। वह अपने घर के लिए निकल पड़े हैं। वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें