ग्राम समाचार,बौंसी,बांका।
थाना क्षेत्र स्थित मडुआवरण गांव से मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार युवक को कोरोना जांच कराने के बाद जेल भेज दिया। कोरोना जांच के दौरान युवक अंकित यादव ने बताया कि, उसने अपना मोबाइल और सिम कार्ड बाराहाट थाना क्षेत्र के लीलावरण गांव निवासी मोहम्मद सरफराज को 1 वर्ष पूर्व दिया
था। इसी बीच सरफराज को एक मोबाइल मिला। जिसमें उसने अंकित का सीम डाल दिया। बाद में पता चला कि, वह मोबाइल चोरी का था। जिसके बाद बांका पुलिस ने बौंसी पुलिस के सहयोग से 26 अगस्त को मड़ुआवरण गांव से अंकित यादव को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान उसने सारी बात पुलिस को बताई। इसके बाद पुलिस ने छानबीन करते हुए रविवार को कोरोना जांच कराने के बाद अंकित यादव को जेल भेज दिया।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें