ग्राम समाचार,बौंसी,बांका।
प्रखंड स्थित पंडा टोला कसवा मंदार के भाजपा बूथ अध्यक्ष शानू झा के पिता हरीकिशोर झा के निधन पर कटोरिया विधायक डॉ निक्की हेंब्रम उनके परिजनों को सांत्वना देने उनके
आवास पर पहुंची। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने कहा कि, ईश्वर इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को धैर्य एवं शक्ति दे। मौके पर मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर, महामंत्री प्रकाश चौधरी, विक्की मिश्रा, अभिषेक कुमार, मीडिया प्रभारी निर्मल झा मौजूद थे।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें