ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता बाराहाट अंचलाधिकारी राजेश कुमार एवं पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने संयुक्त रूप से की। जनता
दरबार में जमीन विवाद से जुड़े मामलों के साथ क्षेत्र के कई लोग पहुंचे। जनता दरबार में जमीन विवाद से जुड़े हुए कुल 8 नए मामले आए।वहीं सभी मामलों के आवेदन को स्वीकार करते हुए अंचलाधिकारी ने सभी फरियादियों को अगले जनता दरबार में उपस्थित होने का निर्देश दिया।
ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें