ग्राम समाचार,चांदन,बांका। थाना क्षेत्र अन्तगर्त चांदन निवासी टोफी दुबे पिता तारकेश्वर दुबे उम्र 45 वर्ष गत रात्रि को बीएड कॉलेज सिलजोरी से रात में काम निपटा कर तड़के सुबह गुरुवार 12 अगस्त को चांदन अपने घर आ रहा था। इसी बीच चांदन रेलवे स्टेशन के समीप रोड पर बनी टोकर से बाइक सवार टोफी दुबे का सन्तुलन बिगड़ गया। जिससे बाइक सवार टोफी दूबे गिर पड़ा। जिससे एक हाथ एक पैर गंभीर चोटें लगी।
जिसमें रेलवे स्टेशन कर्मी एवं ग्रामीणों के सहयोग से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन पहुंचाया जहां डॉक्टर भोलानाथ गोराई ने बेहतर इलाज हेतु देवघर रेफर कर दिया। एक ओर सड़क दुर्घटना में मामा भांजा हुआ घायल, बताते चलें कि दोनों मामा भगना एक ही बाइक से गांव-गांव घूम घूम कर एलईडी बल्ब बिक्री करता था जो चंदन की ओर से कटोरिया अपने बाइक से जा रहे थे इसी बीच देवघर की ओर से आ रहे कटोरिया
चांदन मुख्य मार्ग स्थित गोनोवारी के समीप एक बोलेरो वाहन ने ठोकर मार कर भाग निकला। जिससे दोनों व्यक्ति घायल हो गए इस ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य में चांदन पहुंचाया जहां चिकित्सकों बेहतर इलाज हेतु देवघर रेफर कर दिया, पहचान के रूप में आदित्य कुमार पिता पंकज कुमार सिंह उमरिया निवासी एवं राज कुमार पिता नवल किशोर सिंह सीटी निवासी बताया गया।
उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें