बौंसी न्यूज: वज्रपात की चपेट में आने से 15 वर्षीय बालक की हुई मौत, जबकि दो महिलाएं हुई गंभीर रूप से जख्मी

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

प्रखंड के जयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लकरामा पंचायत के केरवार गांव में वज्रपात से 15 वर्षीय की मौत हो गई जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार भूषण यादव का 15 वर्षीय बेटा शैलेश कुमार एवं महिला गुड़िया देवी एवं प्रमिला देवी खेत में भैंस चरा रही थी। इसी बीच शैलेश कुमार मोबाइल पर गाना सुन रहा था। इसी क्रम में वज्रपात होने से शैलेश कुमार की मौके 

पर ही मृत्यु हो गई एवं दोनों महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जबकि दोनों जख्मी महिला को निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। गुड़िया देवी के सिर में गंभीर चोट लगी है। जबकि प्रमिला देवी का पैर झुलस गया है। वहीं परिजनों में बच्चों की मौत से कोहराम मचा हुआ है। बताया गया कि, मृतक शैलेश कुमार अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। वह लकरामा हाई स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र था। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें