Pakur News: कोविड-19 की चुनौती विषय पर भाजपा ने किया सेमिनार का आयोजन.


ग्राम समाचार, पाकुड़। शनिवार को नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह के नेतृत्व में पाकुड़ नगर के स्थानीय रॉयल होटल काली भषाण पोखर के पास कोविड 19 की चुनौती विषय पर भाजपा द्वारा एक सेमिनार  का  आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता, पर भाजपा के जिला अध्यक्ष बलराम दुबे भाजपा नेत्री मीरा प्रवीण सिंह जिला उपाध्यक्ष अमृत पांडे दिलीप सिंह , रूपाली सरकार उपस्थित थे। सर्व प्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह ने कहा कि पाकुड़ नगर के कार्यकर्ताओं के द्वारा लगातार विगत 2 माह से वैक्सीनेशन सेंटर पर सेवा ही संगठन के तहत कार्य कर रहे है। गरीबों को मुफ्त अनाज का वितरण भोजन का पैकेट वितरण एवं कई तरह की कार्यक्रम की रूपरेखा के निर्मित भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा कार्यक्रम लगातार किया जा रहा है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमृत पांडे  ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी  नेतृत्व में इतने बड़े विशाल देश को कोविड-19 के चुनौती से देश को संकट से संभाला  है। जिला अध्यक्ष बलराम दुबे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता कोविड-19 जैसे विषम परिस्थिति में आगे आकर सेवा करने का काम किया है। भाजपा कार्यकर्ता घर छोड़ सेवा कार्य में लगे रहते हैं ।वैसे कार्यकर्ताओं को हम तहे दिल से धन्यवाद देते हैं। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित और कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के खिलाफ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जीके दूरदर्शी एवं साहसिक नेतृत्व कि विश्व स्तर पर सराहना की जा रही है कोरोनावायरस कम करने तथा इस विकट समय में देश को जनता को राहत देने में बहुत ही अनुकरणीय कार्य किया। भाजपा नेत्री मीरा प्रवीण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के द्वारा किया गया एक तरफ देश में महामारी को रोकना दूसरी और अर्थव्यवस्था पर भी संयम बनाए रखना गरीब किसान मजदूरों को सहायता पहुंचाना एवं लगातार कई महीनों तक मुफ्त में अनाज देना चुनौतीपूर्ण कार्य को सही तरीके से करने का काम किया। भाजपा के पूर्व विधायक एवं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बेनी प्रसाद गुप्ता ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी के साहसिक नेतृत्व एवं आत्म भारत निर्भर के फलस्वरूप वैज्ञानिकों चिकित्सकों शोधकर्ताओं ने एक नहीं दो दो प्रभावी वैक्सीन को भी शिल्ड और को वैक्सीन का निर्माण भारत वर्ष में किया गया। आज भारत में विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चल रहा है और इस टीकाकरण अभियान में पूरे भारतवर्ष में भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता बखूबी अपने सेवा कार्य के माध्यम से सेवा कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सेवा ही संगठन के तहत लगातार वैक्सीनेशन सेंटर पर कार्य करते नजर आ रहे हैं। इस कार्यक्रम का संचालन भाजपा नगर के महामंत्री पार्थ रक्षित ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन एवं समाप्ति की घोषणा नगर मंत्री भाजपा प्राची चौधरी ने किया वही आज के इस कार्यक्रम में जिला मंत्री पार्वती पासवान, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूपाली सरकार ,साधना ओझा, महामंत्री पार्थ रक्षित  ,नगर मंत्री प्राची चौधरी, नगर उपाध्यक्ष मनोरमा देवी, संजय सरकार, युवा मोर्चा जिला महामंत्री रवि शंकर झा, अजय भगत ,राजा साह ,युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अमन सिंह , ईवरन गुजराल , युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रतन भगत ,जीतू सिंह, राजकुमार भगत, बेला मजूमदार ,ओबीसी मोर्चा के नगर अध्यक्ष तारक भगत ,एससी मोर्चा के नगर अध्यक्ष गणेश रजक ,किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष कुंदन सिंह, महिला मोर्चा के नगर अध्यक्ष सविता रविदास, अंबिका राय चौधरी ,प्रदीप सा ,जय सिंह व कई भाजपा कार्यकर्ता आज के इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

ग्राम समाचार, पाकुड़ राजकुमार भगत की रिपोर्ट।


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें