आजसू पार्टी के फतेहपुर प्रखंड ईकाई का हुआ पुर्नगठन
ग्राम समाचार फतेहपुर:
फतेहपुर स्थित विकास विद्यालय परिसर में कार्यक्रम प्रभारी अजय कुमार मंडल एवं विकास कुमार मंडल के पर्यवेक्षण में सर्वसम्मति से प्रखंड ईकाई का पुर्नगठन किया गया।
मुख्य अतिथि के तौर पर नाला विधानसभा के लोकप्रिय नेता सह पार्टी के केंद्रीय सचिव माधवचंद्र महतो मौजूद थे।
बैठक में सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष के रूप में आशिष मंडल, महासचिव निमाई चंद्र महतो, उपाध्यक्ष प्रेम कुमार झा, जंयत सिंह, संगठन मंत्री अश्विनी मंडल, सचिव अमित कुमार यादव, मिडिया प्रभारी रामानंद यादव, कोषाध्यक्ष बैकुण्ठ सेन तथा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष कुलदानंद महतो, महासचिव हराधन मंडल, युवा मोर्चा अध्यक्ष हराधन दां, पुरंजय पाल, बम यादव, मजदूर मोर्चा अध्यक्ष कन्हैयालाल महतो, अनुसूचित जाति अध्यक्ष कांदन मिर्धा, अनुसूचित जनजाति अध्यक्ष लखीस्वर टुडू, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष लालू आंसारी, महासचिव रहमान उर्फ पप्पु, किसान मोर्चा अध्यक्ष रमेश काफरी, महासचिव काजल महतो, बुद्धिजीवी मंच अध्यक्ष संतोष महतो, छात्र मोर्चा अध्यक्ष मोहन महतो, निरंजन कुमार, आदि नामों की घोषणा की गई।
आजसू नेता माधवचंद्र महतो सहित वरीय नेताओं ने सभी पदाधिकारीयों को बधाई दिया।
मौके पर अक्षयानंद पाठक, सुनील मेहरिया, महाबीर मोदी, बारिश मरांडी, विकास मंडल, संजय मंडल आदि मौजूद थे।
- राजेश चौधरी, ग्राम समाचार फतेहपुर (जामताड़ा).
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें