ग्राम समाचार,बौंसी,बांका।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रेखा हेंब्रम गुरु माता की अध्यक्षता में एवं कटोरिया विधायक डॉ निक्की हेंब्रम की उपस्थिति में मंदार पर्वत स्थित आईबी गेस्ट हाउस के प्रांगण में तिलकामांझी आदिवासी सुसार समिति की बैठक आयोजित की गई। जहाँ पापहरणी सरोवर में संथाल सनातन धर्मावलंबीयों का जुटान हुआ। संथाल सनातन धर्मावलंबीयों का यहाँ हर वर्ष जुटान होता है। इस बैठक में विधायक ने पहुंच कर लोगों की समस्याओं को सुना। इस अवसर पर पापहरणी सरोवर की सफाई, शौचालय एवं पानी की व्यवस्था,आदिवासी के लिए मांझी थान का निर्माण आदि समस्याओं से विधायिक को अवगत कराया गया। जिसमें कटोरिया विधायिक डॉ निक्की हेंब्रम ने आश्वासन दिया कि,
जल्द ही व्यवस्था बहाल की जाएगी। मौके पर- धर्म जागरण के रामजीवन दास,झारखंड प्रान्त प्रमुख श्री मूर्ति जी, वनवासी कल्याण आश्रम के अखिल भारतीय संयोजक राजकिशोर हांसदा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री वनवासी कल्याण आश्रम के विनोद उपाध्यय, जिला संगठन मंत्री वनवासी कल्याण आश्रम जीतलाल मरांडी, समाजसेवी कार्यकर्ता बिरसा सोरेन, चिलकरा के उप सरपंच प्रेमलाल मुर्मू,सर्वा उतरी पंचायत समिति सदस्य नेहरू मरांडी, भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष पूरन लाल टूडू, उत्तरी युवा मोर्च के अध्यक्ष अभिषेक कुमार,भाजपा मीडिया प्रभारी निर्मल झा,शिवलाल हांसदा,मुकुल,महेंद्र मुर्मू,लालमोहन यादव,भाजपा के मंत्री अवधेश मिश्रा एवं पंकज मांझी शैलेश,मुन्ना,मनमीत आदि मौजूद थे।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें