चांदन न्यूज: पुलिस को मिली कामयाबी फरार चल रहे हत्या आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

ग्राम समाचार,चांदन,बाँका। प्रखंड क्षेत्र के सिलजोरी पंचायत के कसई गॉव से थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार के द्वारा पुलिस बल के सहयोग से दहेज हत्या के मामले से फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार दहेज को लेकर बीते वर्ष कसई गांव की एक महिला की हत्या कर दी गई थी। और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से महिला की लाश को जसीडीह थाना क्षेत्र के पदनबेहरा जोरिया के पास जला 

दिया गया था। इस मामले में महिला के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जबकि इस मामले में संलिप्त अभियुक्त दीपक यादव पिता सुरेश यादव फरार चल रहा था। जिसे गुप्त सूचना से मिली जानकारी से रविवार देर शाम को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार ने बताया कि अभियुक्त पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को जेल भेज दिया जाएगा। 

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें