Rewari News : नरेंद्र मोदी ने अच्छे दिन से लेकर आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार किया : वंदना पोपली

भारतीय जनता पार्टी की मंडल कार्यकारिणी बैठक गढ़ी बोलनी बावल में सम्पन्न हुई. पार्टी की संगठनात्मक मजबूती के लिए पूरे जिले में मंडल कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई.गढ़ी बोलनी मंडल की बैठक में प्रदेश की सह प्रवक्ता  वंदना पोपली ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की. इस अवसर पर अपने सम्बोधन में वंदना पोपली ने केंद्र की नरेन्द्र मोदी की सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा की  राजनीतिक इच्छाशक्ति वाली सरकार अपने फैसलों से कैसे देश की दशा-दिशा बदल सकती है यह भाजपा सरकार ने करके दिखाया है नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों पर गौर करें तो देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में भारत का सम्मान बढ़ा हैलेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण दूसरी लहर से उपजे हालात से निपटने की मोदी सरकार के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है. इसके बावजूद मोदी सरकार में एक के बाद एक हुए ऐतिहासिक निर्णयों से बदलाव आए हैंजिन्होंने भारत की विकास यात्रा को नई गति दी है. भारतीय सेना के पराक्रम को दुनिया ने नए कलेवर में देखा साथ ही भारत की अंतरराष्ट्रीय पहचान नए रूप में उभर कर आई. ऐतिहासिक फैसलों में जहाँ 370 रुपी दाग को मिटा कर भारत की अखंडता को बनाए रखने की बात हो या तीन तलाक को ख़त्म करके महिला सशक्तिकरण की तरफ बढ़ते कदम हो मोदी सरकार कड़े फैसले लेने में कभी हिचकी नहीं.



कोरोना काल में भी दृढ इच्छाशक्ति का परिचय देकर मोदी सरकार हमेशा देश की जनता के साथ खड़ी रही. वैक्सीन बनाने से लेकर ऑक्सीजन प्लांट लगाने तक मोदी सरकार आवश्यकता अनुसार कदम उठाती चली गई. अच्छे दिन से लेकर आत्मनिर्भर भारत के नारे को साकार होते हुए हमने देखा. मंडल कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष भूपिंदर गुप्ता, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष केशव मुदगिल ओ बी सी मोर्चा महामंत्री कृष्ण चौकन, अशोक मुदगिल मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष राजपाल सरपंच, मंडल उपाध्यक्ष विजय चौहान, रामलखन, मंडल सचिव महेन्द्र चेयरमैन, प्रदीप, युवा मोर्चा अध्यक्ष कृष्ण चौकन, ओ बी सी मोर्चा अध्यक्ष जयपाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष यशवीर आदि भी मौजूद रहे.    

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें