ग्राम समाचार, भागलपुर। लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के भागलपुर आगमन को लेकर पार्टी की एक बैठक गुरुवार को भीखनपुर स्थित एन०एन० टावर में जिलाध्यक्ष सप्तर्षि पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन दलित सेना के जिलाध्यक्ष पियुष पासवान ने किया। बैठक के दौरान अमरपुर से लोजपा प्रत्याशी रहे मृणाल शेखर ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की आशीर्वाद यात्रा ऐतिहासिक होगी। उनके स्वागत पार्टी का बैनर, पोस्टर एवं तोरण द्वार से शहर को सजाकर किया जाएगा। भागलपुर से लोजपा प्रत्याशी रहे राजेश वर्मा ने कहा कि आशीर्वाद यात्रा के दौरान सैकड़ो मोटरसाइकिल एवं चार पहिया वाहन से उनको सुल्तानगंज से रिसीव कर भागलपुर के कार्यक्रम स्थान तक लाया जाएगा। बैठक के दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष सप्तर्षि पाण्डेय ने जिला कमिटी, प्रखण्ड कमिटी एवं तमाम प्रकोष्ठ के अध्यक्ष से कहा कि चिराग पासवान के आशीर्वाद यात्रा के लिए घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रित करें। बैठक के दौरान आशीष कुमार ने कहा कि आशीर्वाद यात्रा ऐतिहासिक होगी। इस मौके पर रामधनी यादव, बबली वर्मा, मंजू पासवान, सौरभ तिवारी, अंसु प्रियंका मिश्रा, गुंजन पाण्डेय, रुबी मिश्रा, सुबोध पासवान, दुर्गेश रंजन, सचिन पासवान, मंजीत सिंह कुशवाहा, मुकेश सिंह, जगत सिंह, अर्जुन पासवान, मनीष कुमार, नीरज पासवान, विपीन पासवान, प्रशांत पासवान, शंकर चौधरी सहित सैकड़ों लोजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Bhagalpur News:चिराग पासवान के भागलपुर आगमन को लेकर लोजपा की बैठक

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें