ग्राम समाचार, पथरगामा:- राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष बजरंगी यादव के नेतृत्व में कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुपालन के साथ पेट्रोलियम पदार्थ के बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम चलाया गया| धरना समाप्ति के उपरांत प्रखंड विकास पदाधिकारी को राज्यपाल के नाम 4 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया| सौपे गए ज्ञापन में बढ़े हुए डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस का मूल्य कम करने, कृषि कानून को वापस करने, रेल का बढ़ा हुआ यात्री किराया और मालगाड़ी का भाड़ा को कम करने तथा चुनाव के वक्त किए गए वादों को पूरा करने की मांग की गई है| धरना कार्यक्रम में संजय कुमार मंडल, संजय महतो, अधिक लाल यादव, सिकंदर कुमार दास, जितेंद्र कुमार दास, रेखा देवी, अनिल प्रसाद यादव, बलदेव महतो, जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष नीलम साह, संदीप मंडल, निरंजन यादव सहित दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ता शामिल थे|
अमन राज:-
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें