ग्राम समाचार, पथरगामा:- पथरगामा पू्र्वी मंडल अध्यक्ष गोलू पंडित की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी मंडल पथरगामा पूर्वी कार्यसमिति की बैठक पिपरा पंचायत भवन की गई जिसमें जिले के प्रभारी के रूप में आए बसंतराय के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष एवं एसटी/एसी मोर्चा के जिला महामंत्री सुरेश पासवान मौजूद थे| बैठक का संचालन मंडल महामंत्री मुनीलाल भगत के द्वारा किया गया| सबसे पहले वंदे मातरम गीत गाया गया एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर माल्यार्पण की गई| इस बैठक में जिले से आए प्रभारी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां को बताया एवं सारे पार्टी कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर प्रधानमंत्री की उपलब्धियों को बताने को कहा और संगठन की मजबूती पर भी चर्चा की गई| प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता पार्टी के सिपाही हैं| उन्होंने कहा कि बीजेपी के सारे कार्यकर्ता प्रखंड में मजबूती से काम कर रहे है और आगे भी करते रहेगें| उन्होंने कहा कि प्रखंड में और भी कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल किया जाएगा आने वाले समय में पार्टी को और मजबूती मिलेगी| कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष को विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, हॉस्पिटल, थाना, ब्लॉक आदि की समस्याओं से अवगत कराया| प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि आप मेरे पास आए मैं सारी समस्या का समाधान करूंगा| बैठक में प्रखंड महामंत्री संजय झा, प्रखंड मंत्री सुबोध भगत, गोपाल भगत, शोभा देवी, किसान मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष टिंकल पांडे, बुद्धिनाथ महतो, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीधर महतो, धनेश्वर मंडल, विनोद यादव, मुकेश महतो, गंगाधर मोदी, विनोद कुंवर, एवं सारे पंचायतों के पंचायत अध्यक्ष गण एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे|
अमन राज:-



0 comments:
एक टिप्पणी भेजें