Rewari News : 26 को हरियाणा विधानसभा का घेराव करेंगे किसान, किसान भवन में बैठक कर रुपरेखा तैयार की 



भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) रेवाड़ी संगठन के जिला प्रधान समय सिंह एवम आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक कुलदीप शर्मा के संयुक्त तत्वाधान में किसान पदाधिकारियो एवम किसान कार्यकर्ताओ की किसान भवन रेवाड़ी में संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर 26 जून को चंडीगढ़ में किसान संगठनों द्वारा किये जा रहे हरियाणा विधानसभा घेराव परदर्शन कार्यक्रम में जिला रेवाड़ी के दोनों किसान संगठनों की टीमो के सदस्य भी इस हरियाणा विधानसभा घेराव परदर्शन कार्यक्रम में शामिल होंगे। 



आज की बैठक में भारतीय किसान यूनियन(चढूनी) के रेवाड़ी जिला प्रधान समय सिंह के साथ जिला महिला प्रधान लक्ष्मीबाई लिसाना, बावल ब्लाक प्रधान जगदीश गुजर, कोसली ब्लाक प्रधान सवाचन्द नम्बरदार रोजहुवास, रेवाड़ी ब्लाक प्रधान चुन्नीलाल,जिला उप प्रधान कुलदीप सिंह भुड़पुर, आम आदमी पार्टी के रेवाड़ी जिला संयोजक कुलदीप शर्मा के साथ जिला उप-प्रधान कमल यादव,कोसली विधानसभा प्रधान चंद्र प्रकाश आदि किसान नेता उपस्थित रहे । बैठक में भाकियू जिला प्रधान समय सिंह द्वारा संगठन विस्तार भी किया गया जिसमें ईश्वर सिंह महलावत बावल को रेवाड़ी जिला उप प्रधान ,धर्मवीर गामड़या को नाहड़ ब्लाक प्रधान एवम संगठन प्रवक्ता कुलदीप सिंह भुड़पुर को सीनियर महासचिव नियुक्त किया गया। समय सिंह जिला प्रधान ने कहा कि आगे की रणनीति का खुलासा 26 जून के कार्यक्रम के बाद किया जाएगा।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें