ग्राम समाचार, पाकुड़। शुक्रवार को संस्कृति भवन में कोविड-19 वैक्सीनेशन कैंप का तीसरा दिन जारी रहा। पाकुड़ जिला महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्षा श्रीमती सीमा सोनी भगत के प्रयास से सांस्कृतिक भवन में 30 लोगों को कोविड-19 का वैक्सीन दिया गया। इस सबंध में सीमा सोनी भगत ने बताया की आज केवल 3 फाइल ही वैक्सीन का डोज प्राप्त हुआ था। जिससे मात्र 30 लोगो को ही टिका लगाया जा सका। वैक्सीन के अभाव में बहुत से लोग टीका लेने से वंचित रह गए हैं। वैक्सीन आने पर यह कैंपिंग आगे भी जारी रहेगा। कांग्रेस कमिटी की कई महिलाओं ने उनका भरपूर साथ दिया। हसीना यासमीन ,वाणी मंडल ,मेनका सिंह ,कुंती खा वैक्सीनेशन सेंटर पर उपस्थित थीं। पुराने अस्पताल में भी 12 बजे तक ही वैक्सीन दिया जा सका।वैक्सीन समाप्त हो जाने से वेक्सिनेशन का कार्य बंद करना पड़ा। लोग मायुश लौट गए।उपस्थित कर्मी ने बताया आज डोज कम प्राप्त हुआ था। वैक्सीन मिलने पर पुनः भेक्सिनेशन कार्य जारी रहेगा।
ग्राम समाचार, पाकुड़ राजकुमार भगत की रिपोर्ट।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें