ग्राम समाचार,चांदन,बांका। बांका एसपी अरविंद कुमार गुप्ता के निर्देश पर चलाए गए छापे मारे अभियान में एडिशनल एसपी अयोध्या सिंह के नेतृत्व गुप्त सूचना के आधार पर 16 वीं बटालियन डी कंपनी पुलिस के सहयोग से सोमवार 31 मई को सुईयां एवं बेलहर थाना अंतर्गत बांका जमुई बॉर्डर स्थित नक्सल प्रभावित क्षेत्र बेला गांव में छापामारी कर एक देसी राइफल के साथ तीन जिंदा कारतूस बरामद किया। बताते चलें कि
गुप्त सूचना के आधार पर मिली जानकारी के अनुसार बॉर्डर स्थित खडभरणी डेम के समीप किसी अज्ञात अपराधियों बड़ी घटना के अंजाम देने के ख्याल से एक देसी राइफल तीन जिंदा कारतूस छुपा कर रखे थे। जिसे बांका पुलिस ने टीम गठित कर छिपाया गए हथियार को बरामद कर लिए। इस मौके पर इस अभियान में को सफल बनाने में डी कंपनी के इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह प्रीतम वरकरा गोपाल सिंह मेहरा भूपेंद्र कुमार अभिषेक कुमार संदीप सिंह विजय कुमार भूपेंद्र सिंह इत्यादि शामिल थे। अभियान के तहत बरामदगी को लेकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया और अज्ञात अपराधियों के द्वारा किसी बड़े घटना के अंजाम देना कि मंसूबा को पुलिस ने नाकाम करते हुए बांका पुलिस अभियान अयोध्या सिंह ने कामयाबी हासिल किया।
उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें