Bounsi News: पुआल के पुंज में आग लगने से हुआ 15000 मूल की संपत्ति का नुकसान

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

पुआल के पुंज में अचानक आग लगने से करीब ₹15000 मूल्य की संपत्ति का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार बौंसी थाना क्षेत्र के गजियाडीह गांव निवासी सुरेश यादव के पुआल के पुंज में अचानक आग लग जाने से करीब ₹15000 मूल्य की संपत्ति का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि, घर के समीप पुआल के पुंज में अचानक आग लग गई। जिसके बाद ग्रामीणों और अंचल से 

आए दमकल कर्मी आलोक कुमार और सुमन कुमार सिंह के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। बताया जा रहा है कि, घटना में करीब 12 से 15 हजार पुआल जल गया और कुछ बर्बाद होकर हो गया है। हालांकि आग कैसे लगी इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। नहीं तो एक बड़ी घटना घटित हो सकती थी। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें