ग्राम समाचार,चांदन,बांका। कटोरिया प्रखंड क्षेत्र के बसमाता पंचायत अंतर्गत बदासन गांव से एक प्रेमी जोड़ी की खुदकुशी करने का मामला प्रकाश में आया। बताते चलें कि, बसमता पंचायत अंतर्गत बदासन गांव के दशरथ यादव का पुत्र डब्लू यादव उम्र 20 वर्ष एवं गांव के ही अनिल यादव की पुत्री सोनी कुमारी उम्र 18 वर्ष ने प्यार कर बैठी, जो यह सिलसिला कई महीनों से कायम था।जबकि दोनों आपस में गोतिया होने के कारण दोनों के परिजनों ने इस तरह की प्यार पर बंदिश लगाया गया था। लेकिन प्यार का फरमान हद तो तब देखा गया की दोनों प्रेमी जोड़े
शनिवार रात को ही घर से निकल कर फांसी लगा ली। घटना के संबंध में बताया गया कि, प्रेमी युगल डब्लू यादव बाहर छत्तीसगढ़ में काम करता था। जो 17 मई को घर आया था और डब्ल्यू यादव के परिजनों के द्वारा अन्य लड़की से शादी कराने बात तय कर दिया गया और 23 मई रविवार को छेंका, तिलक कराने की बात हुई, लेकिन इसी बीच दोनों प्रेमी जोड़े ने शनिवार देर रात्रि को ही घर से फरार हो गए। दोनों के परिजनों के अनुसार कटोरिया बाजार समेत कई जगह काफी खोजबीन किया गया। पता नहीं चलने पर दोनों के परिजन थक हार अपने अपने घर चले गए। इसी दौरान
जब रविवार सुबह गांव के ही लोग शौच करने सरूवा जोर के तरफ गये तो देखा कि जोर के समीप जामुन के पेड़ के डाल में दोनों प्रेमी जोड़े मृत अवस्था में लटका पड़ा है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार दोनों को परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। जहां ग्रामीणों ने पंचायत के मुखिया सच्चिदानंद यादव को दी गई। मुखिया की सूचना पर कटोरिया थाना पुलिस थाना अध्यक्ष नीरज तिवारी अवर निरीक्षक महेश झा,स०अ०नि० विपिन यादव से दलबल के साथ पहुंचकर दोनों मृत प्रेमी जोड़े को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बांका भेज दिया इधर पुलिस इस मामले को दोनों के परिजनों के द्वारा यूडी केस दर्ज कर मामले की तहकीकात में जुट गई।
उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन,बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें