Chandan News: समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन प्रभारी एके सिन्हा के पत्नी रेनू देवी का निधन, स्वास्थ्य महकमे में शोक की लहर

ग्राम समाचार,चांदन,बाँका। समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी ए के सिंहा की पत्नी रेणु देवी उम्र 60 आज खुद कोरोना की जंग हार गई। वे कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। जिसका इलाज देवघर आवास में इलाज चल रहा था। इसी बीच कोरोना संक्रमित हो गई। जिसे बेहतर इलाज हेतु पटना ले जाया गया। जहां कोरोना संक्रमण को मात देकर नेगेटिव हो गई। इसी बीच इलाज के दौरान ऑक्सीजन लेवल 

घट जाने के कारण सोमवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही प्रखंड अंतर्गत के लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। साथ में जिले के स्वास्थ्य महकमे में हलचल मच गई। जिसे लेकर चांदन के वीडियो दुर्गाशंकर, अंचलाधिकारी प्रशांत शांडिल्य के साथ चिकित्सक कर्मी सहित कई स्थानीय लोगों ने उसके आवास पर जाकर शोक व्यक्त किया। जबकि चिकित्सा प्रभारी एके सिन्हा इस कोरोना काल में लगातार दिन रात अपनी ड्यूटी के दौरान खुद भी संक्रमित हुए थे। इसी क्रम में 

उनके चार पहिया वाहन चालक भी इस दौरान संक्रमित हो गया था। दोनों के ठीक होने के बाद पत्नी भी सकर्मित हुई थी। चिकित्सा प्रभारी के अनुसार वह भी ठीक हो चुकी थी पर, तीन दिन पूर्व ऑक्सीजन लेवल कम हो जाने पर उसे ऑक्सीजन लगाया गया। लेकिन ऊपर वाले को कुछ और ही मंजूर था। जिसे इलाज के दौरान बुधवार सुबह उनकी मौत हो गयी। मौत के बाद प्रभारी एके सिन्हा ने मृत पत्नी को चांदन लाकर चांदन नदी में अंतिम संस्कार कर दिए। जिससे चांदन प्रखंड में चर्चा का विषय बनकर रह गया। 

उमाकान्त साह ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें