Bounsi News: बौंसी में लॉकडाउन का हो रहा है कड़ाई से पालन

 ग्राम समाचार बौंसी,बांका। थाना क्षेत्र स्थित श्याम बाजार में हुई घटना के उपरांत पुलिस प्रशासन अब पूरी तरह सख्त हो गई है। रविवार को बौंसी बाजार में जिसका असर मेन चौक पर देखने को मिला। प्रशासन की सख्ती के उपरांत पूरे बाजार में 10:00 बजे के बाद पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। भागलपुर हंसडीहा स्टेट हाईवे पर भी वाहनों का परिचालन काफी कम देखा गया। लॉकडाउन के मध्य बाजार में बेवजह घूमने वाले बाइक सवारों को पुलिस ने समझाया और बहुतों से जुर्माना भी वसूला गया।



 प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार, अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता, इंस्पेक्टर गोपाल कुमार सिंह और बौसी थानाध्यक्ष राजकिशोर सिंह के द्वारा भिन्न-भिन्न टीम बनाकर बाजार में गश्त भी लगाया गया। वहीं बजरंगबली चौक के पास स्टेट हाईवे पर झारखंड की ओर से आने वाली एवं झारखंड की ओर जाने वाली चार पहिया वाहनों का सघन जांच अभियान चला गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि, बौंसी बाजार में भी कुछ कपड़ा व्यवसायियों द्वारा दुकान खोल कर कपड़े बेचे जाने की सूचना प्राप्त हुई है। ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। जिसके उपरांत इस पर आपदा के तहत प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी और उनके दुकानों को सील भी किया जाएगा। 

                       कुमार चंदन ,ग्राम समाचार संवाददाता,   बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें