ग्राम समाचार,बौंसी,बांका।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार भालजोर चेक पोस्ट पर चलाए जा रहे कोविड-19 की जांच में बुधवार को प्रशिक्षु डीएसपी अभिलाष कुमार बौंसी थानाध्यक्ष राजकिशोर सिंह के साथ कोविड-19 जांच का जायजा लिया। साथ ही चेकपोस्ट पर लगने वाले जाम की भी जानकारी ली। मौके पर उन्होंने थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश भी दिए। बताते चलें कि, बुधवार को 161 लोगों की जांच की गई।
उद्धव कुमार ने बताया कि, चेक पोस्ट पर बिहार से झारखंड जाने वाले एवं झारखंड से बिहार आने वाले सभी वाहनों को रोककर यात्रियों की एंटीजन टेस्ट कराई जा रही है। अंचल प्रशासन के द्वारा यहां पर यात्रियों की जांच के लिए टेंट लगाए गए हैं। जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां पर लोगों की जांच के लिए मुस्तैद रहती है। वहीं इस मौके पर ओवरलोडेड वाहन जांच के दंडाधिकारी संजय कुमार झा, अनिल कुमार यादव सहित अन्य मौजूद थे।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें