Bhagalpur News:मनाई गई पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि


ग्राम समाचार, भागलपुर। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री और आधुनिक भारत के शिल्पकार पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्य तिथि पर गुरुवार को स्थानीय विधायक सह नेता, कांग्रेस विधान मंडल दल अजीत शर्मा के आवास स्थित कांग्रेस के कैम्प कार्यालय में समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत विधायक ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान देश की आजादी के लिए अग्रणी भूमिका निभाई। इस दौरान अंग्रेजों ने उन्हें कई वर्षों तक जेल में रखा। आजादी के बाद उन्होंने आधुनिक भारत की आधारशिला रखी। सैकड़ों उद्योगों की स्थापना के साथ विज्ञान तकनीकी, अंतरिक्ष मामलों में उन्होंने सफलतापूर्वक जो कार्य किया उसी की बदौलत आज भारत दुनिया के अग्रणी देशों की पंक्ति में खड़ा है। राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के लिए भावी पीढ़ी और यह देश हमेंशा कृतज्ञ रहेगा। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष पूर्वी रविन्द्र नाथ यादव, जिला कोविड समन्वय समिति, भागलपुर के चेयरमेन पंकज कुमार सिंह, नगर कांग्रेस कमिटि प० सह द० अध्यक्ष सोईन अंसारी, नगर अध्यक्ष मध्य क्षेत्र सौरभ पारिक, अभिषेक चौबे, मिन्टू कुरैशी, विवेक जैन, अभिमन्यु यादव, एजाज अहमद, विष्णु शर्मा, चेतन शर्मा, राजू राज इत्यादि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें