Panjwara News : दो पक्षों के बीच मारपीट में 3 घायल एक की गंभीरस्थिति को देखते हुए भागलपुर रेफर किया

ग्राम समाचार पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा थाना क्षेत्र के कचमचिया पातर टोला में सोमवार सुबह दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में मारपीट में अवध लाल झा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंजवारा पहुंचाया गया।जहां मौके पर पहुँचे  

पंजवारा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने घायल के बयान पर मामला दर्ज कर लिया।घायल अवध लाल झा ने आवेदन में बताया है कि वे अपने घर पर बैठे थे इसी दौरान पूर्व की दुश्मनी की वजह से गांव के ही शंकर झा, शंभु झा,फूल झा उत्तम झा,अमित झा,प्रीतम झा एवं गौतम झा  ने उनके  घर पर पहुँच गाली गलौज करना शुरू कर दिया और विरोध करने पर गैता, लाठी डंडे से मार कर सिर फोड़ दिया। वहीं 

दूसरे पक्ष से उत्तम झा ने गांव के ही अवध लाल झा, भरत लाल झा ,प्रेम कुमार झा,नंदकिशोर झा,रणधीर झा,आकाश झा,ललन झा,शबलु झा, लक्की झा,हर्ष झा पर घर घुस कर सामान लूटने और मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाया।दूसरे पक्ष के दोनों घायल फूल झा एवं उत्तम झा को मौके से पंजवारा थाना पुलिस ने हिरासत में लेतेहुए  प्राथमिक 

स्वास्थ्य केंद्रपंजवारा में ईलाज कराया औऱ पुलिस अभिरक्षा में बांका जेल भेज दिया।वहीं गम्भीर रूप से घायल अवध लाल झा को बेहतर उपचार के लिए भागलपुर  रेफर कर दिया गया। पूरे मामले पर प्रभारी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया की दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मारपीट के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

ब्रजेश राठौड़,ग्राम समाचार संवादाता, पंजवारा,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें