ग्राम समाचार बौंसी बांका।
परमेश्वर लाल खेमका सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बौंसी में हवन पूजन के साथ सोमवार को नवीन सत्र का आरंभ हो गया। इस कार्यक्रम में ख्याली सिंह संगठन मंत्री, उत्तर पूर्व क्षेत्र, विद्या भारती प्रदीप कुमार कुशवाहा, प्रदेश सह सचिव, भारती शिक्षा समिति बिहार पटना, स्थानीय प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष शंकर सिंह, सचिव राजीव कुमार सिंह,सह सचिव गोपाल चौधरी, आमंत्रित सदस्य संजीव पाठक
कोषाध्यक्ष जालधर , प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा तथा विद्यालय के भैया बहनों की सहभागिता रही। कार्यक्रम प्रमुख विजय कुमार झा, सह प्रमुख हरि किशोर पंडित के साथ सभी आचार्य बंधु भगिनी ने पूजन किया। वहीं दूसरी ओर संगठन मंत्री ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि, 13 अप्रैल को पूरे क्षेत्र में एक साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें किसानों को अपने खेत
की मिट्टी को लाकर भूमि पूजन करने की बात कही। साथ ही यह भी कहा कि, आसपास के मंदिरों में भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें विद्या मंदिर परिवार के सदस्यों की सक्रिय भूमिका रहेगी। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने यह भी बताया कि, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कार युक्त शिक्षा देना ही विद्या मंदिर का लक्ष्य है। विद्या भारतीय स्कूल का बेहतर तरीके से संचालन करने
पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही पूर्व छात्र गोष्टी भी हुई। संगठन मंत्री तथा प्रदेश सचिव के द्वारा पूर्व छात्रों का वर्तमान समय में कार्यक्षेत्र गतिविधियों की जानकारी ली गई। इस अवसर पर दीक्षा श्वेता शिल्पी मुस्कान प्रियांशु सृष्टि निशा नेहा शुभम आदित्य अभिजीत अंकित विशाल अक्षय सत्यम ज्वलित सहित अन्य उपस्थित थे।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें