Bounsi News: बहियार में बने कच्चे कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोरी की हुई दर्दनाक मौत

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र अंतर्गत असनाहा गांव के समीप 14 वर्षीय किशोरी की बहियार में बने कच्चे कुएं में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों को शनिवार की सुबह हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत किशोरी की पहचान गांव के स्वर्गीय विनय मंडल उर्फ सरबीन की 14 वर्षीय पुत्री मौसम कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, मौसम कुमारी प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को बहियार में अवस्थित जंगलों में सूखे पत्ते बटोरने गई थी। जो देर शाम तक वापस नहीं लौटी। गांव के अन्य लोगों सहित मां पिंकी देवी और 16 वर्षीय भाई शिवम के द्वारा काफी खोजबीन की गई। किशोरी जब नहीं मिली तो परिजन देर रात अपने अपने घर लौट गए थे। बताया जाता है कि, शनिवार को किशोरी का शव कच्चे कुएं में तैरता हुआ मिला। जिसके उपरांत ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। अनुमानित तौर पर 

बताया जा रहा है कि, वह बहियार स्थित कच्चे कुएं में गिर गई थी और तैरना नहीं आने की वजह से डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। मुखिया प्रतिनिधि विजय मंडल के द्वारा घटना के उपरांत बंधुवाकुरावा थानाध्यक्ष सतीश कुमार को मामले की जानकारी दी गई। जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष के निर्देश पर आए पुलिस पदाधिकारी द्वारा मृत किशोरी का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया। देर शाम सब का अंतिम संस्कार कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि, इस मामले में यूडी केस दर्ज कर ली गई है। इधर पुत्री की मौत के बाद मां पिंकी देवी पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जाता है कि, अत्यंत गरीबी हालत में अपनी पुत्री और पुत्र शिवम की परवरिश कर रही थी। पुत्री की मौत पर विलाप करती हुई मां ने कहा कि, विवाह के उपरांत कुछ ही दिनों बाद पति की मौत हो गई थी और अब 14 वर्षीय पुत्री की मौत के बाद जीने की इच्छा खत्म हो गई है। दूसरी ओर बच्ची की मौत की खबर पर ग्रामीणों की भारी भीड़ मृतिका की मां को ढाढस दे रही थी। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें