Rewari News : महिलाओं के अधिकारों के बारे में गोष्ठी का आयोजन, महिलाएं अन्याय को दबाएं नहीं : एसएचओ

रेवाड़ी, 2 मार्च। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अंतर्राष्टï्रीय महिला सप्ताह उत्सव 7 मार्च तक मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज रविदास होस्टल में घरेलू हिंसा पर महिला गोष्ठी का आयोजन किया गया।

बाल विवाह निषेध अधिकारी मीना कुमारी ने गोष्ठïी में बोलते हुए कहा कि बाल विवाह निषेध अधिनियम का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह को रोकना है, जहां दूल्हा या दुल्हन विवाह योग्य आयु (लड़कियों के मामल में 18 वर्ष और लडक़ों के लिए 21 वर्ष ) से कम है। उन्होंने कहा कि अधिनियम में बाल विवाह पर रोक लगाने, पीडि़त को राहत और सुरक्षा देने का प्रावधान है तथा यह अधिनियम उन लोगों के लिए सज़ा में वृद्धि करता है, जो ऐसे विवाह को बढ़ावा देते हैं।
महिला एसएसओ सर्वेष्ठïा ने इस अवसर पर कहा कि महिलाओं व लड़कियों के साथ कोई छेड़छाड होती है तो वे उसे दबाए नहीं। इसके लिए पुलिस की मदद लें। उन्होंने बताया कि इसके लिए दुर्गा शक्ति ऐप का भी प्रयोग कर सकते है। अब महिलाओं की सुरक्षा में दुर्गा शक्ति एप कारगर साबित होगा। एप का लाल बटन दबाते ही पीडि़त महिला के पास चंद ही मिनटों में पुलिस पहुंच जाएगी और महिलाओं से छेड़छाड़ या किसी भी प्रकार की हरकत करने वाले मनचलों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल की हवा खिलाएगी। उन्होंने महिलाओं पर होने वाली घरेलू हिंसा के कानून के बारे में भी जानकारी दी।
वन स्टॉप सैंटर की संचालक ललिता कालड़ा ने बताया कि महिला एंव बाल विभाग की ओर से जिला रेवाड़ी मे ट्रामा सैन्टर के सामने जनता सर्विस स्टेशन के प्रथम तल पर वन स्टॉप  सैन्टर(सखी) चलाया जा रहा है।  उन्होंने बताया कि सखी सैन्टर मे घरेलू हिंसा, रेप, शारीरिक, मानसिक शोषण  दहेज उत्पीडन, यौन शोषण व गुमशुदगी जैसे तमाम मामलों में पीडि़त महिलाओं को काउंसलिंग, पुलिस, कानूनी, मैडिकल सहायता तथा अस्थाई आश्रय (5 दिन) के जरिये पीडि़त महिलाओं की समस्यों का समाधान करवाया जाता है।
कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास संगीता यादव ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिला में सात मार्च तक महिला सप्ताह उत्सव मनाया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से सप्ताह भर विभिन्न क्रियाकलाप आयोजित किए जाएंगे।
गोष्ठïी में महिलाओं को पोष्टिïक आहार पर रेसेपी की प्रतियोगिता हुई जिसमें खरमी में शारदा यादव, पोहा में मीना निवासी विकास नगर, पोष्टिïक चावल में मुनेश मिहान, पोष्टिïक रोटी में औमकला अव्वल रहीं।
इस गोष्ठïी में डब्ल्यूसीडीपीओ शालू यादव, सर्कल सुपरवाइजर सहित महिलाओं और किशोर लड़कियों ने भाग लिया।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें