Rewari News : रोजगार कार्यालय द्वारा फरवरी माह के दौरान ऑनलाइन जॉब फेयर का आयोजन किया गया

रेवाड़ी, 10 मार्च। जिला रोजगार कार्यालय द्वारा फरवरी माह के दौरान ऑनलाइन जॉब फेयर का आयोजन किया गया जिसमें 408 प्रार्थियो ने भाग लिया, जिनमें से 21 प्रार्थियो का चयन हुआ।

उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय के माध्यम से समय-समय पर जॉब फेयर का आयोजन कर रोजगार के अवसर मुहैया कराए जाते हैं लेकिन अब कोविड-19 के कारण जॉब फेयर का आयोजन केवल ऑनलाइन ही किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सीएनवी एक्ट 1959 के तहत गत माह के अंत तक 181 सार्वजनिक क्षेत्र व 342 निजी क्षेत्र  संस्थापनाएं तथा 57 सार्वजनिक क्षेत्र व 329 निजी क्षेत्र की पंजीकृत संस्थापनाओं को ऑनलाइन कवर किया गया। डीसी ने बताया कि पुरानी बेरोजगारी भत्ता योजना के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय द्वारा 141 बाहरवीं पास  प्रार्थियों को 3 लाख 39 हजार 300 रूपये व 65 स्नातक व स्नातकोत्तर प्रार्थियो को 2 लाख 58 हजार रूपये  की राशि सहित कुल 5 लाख 97 हजार 300 की राशि प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि जिले में मास फरवरी में 1165 सक्षम युवाओं की तैनाती की गई। उन्होंने बताया कि गत माह के दौरान 280 प्रार्थियों ने अपना नाम दर्ज कराया तथा संजीव रजिस्टर में इस समय 22 हजार 486 प्रार्थियों का नाम दर्ज है।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें